This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your parenting journey

How to Increase Breast Milk In Hindi | स्तनदूध की आपूर्ति बढ़ाने के पारंपरिक उपाय

Breastfeeding & Lactation
Written by - Kavita Upretyअंतिम अपडेट: Apr 30, 2026
How to Increase Breast Milk In Hindi | स्तनदूध की आपूर्ति बढ़ाने के पारंपरिक उपाय
Likes145 Likes|
Read time8 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • न्यूबौर्न बेबी के लिए मां का दूध सबसे ज़रूरी आहार है, लेकिन स्ट्रेस, डिहाइड्रेशन और नींद की कमी से ब्रेस्ट मिल्क कम बन सकता है.
  • खजूर और बादाम ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने में बेहद कारगर हैं क्योंकि ये शरीर को ज़रूरी कैलोरी, प्रोटीन, ओमेगा-3 और प्रोलैक्टिन हार्मोन को स्टिम्युलेट करने वाले पोषक तत्व देते हैं.
  • मेथीदाना, सौंफ, जीरा, तिल, हरी सब्ज़ियां, ओट्स, घी और करेला जैसे पारंपरिक फूड आइटम्स स्तनदूध की आपूर्ति को नैचुरली बढ़ाने में मदद करते हैं.
  • क्या लैक्टेशन सपोर्ट के लिए कोई भरोसेमंद विकल्प है? Explore our Anti Colic Slow (S) Flow Grooved Baby Nipple - Pack of 2.
Anti Colic Slow (S) Flow Grooved Baby Nipple - Pack of 2
Anti Colic Slow (S) Flow Grooved Baby Nipple - Pack of 2
Rating4.8
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
Rating4.3

न्यूबौर्न बेबी का मुख्य आहार जन्म के कुछ महीनों बाद तक सिर्फ मां का दूध होता है जिससे न केवल उसकी इमम्युनिटी डेव्लप होती है बल्कि ये उसके शारीरिक विकास के लिए भी ज़रूरी है. समस्या तब आती है जब कुछ महिलाओं को ब्रेस्ट मिल्क नहीं बनता या कम बनता है और कई बार माँ को इतना कम दूध बनता है कि उससे बच्चे का पेट ही नहीं भरता.. ब्रेस्ट मिल्क न बनने के कई कारण हो सकते हैं जैसे स्ट्रैस, डिहाइड्रेशन, नींद की कमी इत्यादि. लेकिन ब्रेस्ट में दूध बढ़ाने के उपाय के कई ऐसे कारगर तरीके भी हैं जो दूध के उत्पादन पर बेहद प्रभावशाली तरीके से असर डालते हैं.

क्या आप जानते हैं स्तनों में दूध बढ़ाने के लिए कुछ खास फूड आइटम्स और प्राकृतिक जड़ी बूटियों के सेवन से बड़ा लाभ मिल सकता है. इस पोस्ट में जानेंगे इन फूड आइटम्स के बारे में और साथ ही ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के उपाय. (breast milk badhane ke upay)

लेकिन ब्रेस्ट में दूध बढ़ाने के उपाय के कई ऐसे कारगर तरीके भी हैं. सही पोषण के साथ कई मांएं Mylo Lactomama Lactation Granules जैसे भरोसेमंद सपोर्ट विकल्प भी चुनती हैं, जो ब्रेस्ट मिल्क सप्लाई को नैचुरली सपोर्ट करने के लिए बनाए गए हैं.

ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के उपाय

अक्सर लोग सवाल करते हैं कि डिलीवरी के बाद माँ का ब्रेस्ट मिल्क कैसे बढ़ाया जाये? (aurat ke doodh kaise badhaye) ब्रेस्ट मिल्क को दो तरह से बढ़ाया जा सकता है, दवाइयों द्वारा और खाने पीने में कुछ बदलाव करके. आयुर्वेद में भी प्राकृतिक जड़ी बूटियों और उचित खान पान से लड़कियों के दूध बढ़ाने के उपाय बताए गए हैं जिनसे बिना किसी दवा का सेवन करे ही दूध अच्छी और पर्याप्त मात्रा में बनने लगता है. ऐसे ही दो मुख्य फूड आइटम्स हैं खजूर और बादाम.

खजूर कैसे बढ़ाता है ब्रेस्‍ट मिल्‍क

आइये अब आपको बताते हैं कि खजूर खाने से किस तरह ब्रेस्टमिल्क बढ्ने लगता है. हमारे शरीर को कार्बोहाइड्रेट से एनर्जी मिलती हैं और ब्रेस्‍टमिल्‍क बनाने के लिए शरीर को सामान्य से लगभग 500 कैलोरी ज्‍यादा एनर्जी की ज़रूरत होती है. इस ज़रूरत को एक कप खजूर पूरा कर सकता है और शरीर को ब्रेस्‍टफीडिंग के लिए जरूरी कैलोरी मिल जाती है. खजूर में सभी जरूरी तत्व जैसे पोटैशियम, मैग्‍नीशियम, आयरन मैंगनीज, कॉपर, और विटामिन बी6 भरपूर मात्रा में पाया जाता है. ये सभी तत्व शरीर को स्वस्थ रखने और ठीक तरह से फंग्शन करने में मददगार हैं. खजूर खाने से शरीर में प्रोलैक्टिन हार्मोन का उत्पादन स्टिम्युलेट होता है जिससे शरीर ज्‍यादा दूध बनाने लगता है.

बादाम के फायदे

खजूर के अलावा ब्रेस्ट में दूध बढ़ाने के उपाय में दूसरी असरदार चीज़ है मेवे जैसे कि बादाम, क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन्स, कैलोरीज़ और मिनरल्स होते हैं जिससे शरीर में ऊर्जा व पोषक तत्वों की पूर्ति होती है. इसके साथ ही बादाम से मिलने वाला ओमेगा-3 भी लेक्टेशन में बहुत मददगार है इसीलिए भारतीय परंपरा में विशेष रूप से बच्चे के जन्म के बाद माँ को पंजीरी, लड्डू और हलवे में बादाम डालकर खिलाया जाता है. .

बादाम को आप किसी भी तरह खा सकती हैं जैसे कि स्नैक्स के रूप में या दूध में मिलाकर टेस्टी बादाम मिल्क की तरह. बादाम प्रोटीन रिच खाद्य पदार्थ है इसलिए अच्‍छा होगा कि आप इन्‍हें कच्‍चा या भिगोकर खाएं. ब्रेस्ट फीड कराने वाली कई माताएँ बादाम को कच्चा या आलमंड मिल्क बनाकर पीना पसंद करती हैं जिससे ब्रेस्टमिल्क की क्रीमीनेस और टेस्ट भी बढ़ जाता है.

ब्रेस्‍ट में मिल्‍क बढ़ाने के अन्‍य तरीके

खजूर और बादाम के अलावा भी ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के कई अन्य घरेलू उपाय हैं जिन्हें आप आसानी से अपना सकती हैं. इनमें से कुछ हैं, (breast milk badhane ke upay in hindi)

1. मेथीदाना

ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिए मेथी के बीजों का इस्तेमाल पुराने समय से होता चला आ रहा है. मेथी में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं जो ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली माँ के लिए लाभकारी होते हैं और शिशु के ब्रेन डेवलपमेंट के लिए भी महत्वपूर्ण हैं. मेथी के पत्तों में भी बीटाकैरेटिन, विटामिन बी, आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं.

2. सौंफ

सौंफ ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने का एक ट्रेडीशनल उपाय है जिससे न केवल दूध में वृद्धि होती है बल्कि शिशु का गैस और पेट दर्द की परेशानी से भी बचाव हो जाता है.

3. जीरा

जीरा, माँ का दूध बदने के लिए बेहद कारगर माना जाता है साथ ही यह पाचन क्रिया में सुधार और कब्ज, एसिडिटी के साथ पेट फूलने की समस्या से भी राहत देता है. कैल्शियम और राइबोफ्लेविन के रिच सोर्स, ज़ीरे को आप पानी में उबालकर भी पी सकती हैं.

4. तिल

तिल के बीज कैल्शियम का अद्भुद प्राकृतिक सोर्स है जो ब्रेस्ट फीडिंग मदर्स के लिए एक जरुरी न्यूट्रीएंट है. ब्रेस्टमिल्क के जरिये आपके बच्चे को भी कैल्शियम की आपूर्ति होती है और इसलिए स्तनपान कराने वाली माँ को तिल के लड्डू या फिर काले तिल अपने भोजन में मिलाकर खाने चाहिए.

5. हरी सब्जियां

हरी सब्जियां जैसे पालक, मेथी, बथुआ और सरसों के साग में आयरन, कैल्श्यिम और फोलेट भरपूर पाये जाते हैं. इसके अलावा बीटाकैरेटिन और राइबोफ्लेविन जैसे विटामिन भी खूब होते हैं जिनसे स्तनों में दूध बढ़ता है.

6. ओट्स और इसका दलिया

ओट्स आयरन, कैल्शियम, फाइबर और विटामिन बी का बेहतरीन सोर्स है और ब्रेस्ट फीडिंग मदर्स को नियमित रूप से खाना चाहिए. ओट्स को खाने का सबसे आसान तरीका है इसका दलीया बना कर नाश्ते में खाना. आप इसमें मेवे, दूध, या फल जैसे आम या केले डालकर भी खा सकती हैं.

7. मिल्‍क प्रोडक्ट्स

ऐसा फैट जो घी, तेल या बटर से मिले वह शरीर को ताकत देता है और ब्रेस्‍ट मिल्‍क बढाने में बहुत कारगर है. चावल और रोटी के साथ घी या बटर के अलावा आप सब्‍जी या दाल में भी एक चम्‍मच घी डाल कर इसका सेवन कर सकती हैं.

8. करेला

करेले में विटामिन्स और मिनरल्स अच्‍छी मात्रा में पाये जाते हैं, जिससे शरीर की ब्रेस्ट मिल्‍क बढाने की क्षमता बढती है. डिलीवरी के बाद इसका सेवन माँ के लैक्‍टेशन को सही करता है. करेला कम मसालों के साथ पकायें ताकि यह आसानी से डाइजेस्ट हो सके.

नई माओं द्वारा चुना गया स्तनपान का सच्चा साथी

सही पोषण के साथ एक भरोसेमंद लैक्टेशन सपोर्ट आपके दूध की आपूर्ति को नैचुरली बढ़ाने में मदद कर सकता है.

Anti Colic Slow (S) Flow Grooved Baby Nipple - Pack of 2

Anti Colic Slow (S) Flow Grooved Baby Nipple - Pack of 2

BPA Free | Breast-Like Nipple | Food Grade Material | Wide Base for Better Latch | Can be Sterilized | Microwave Safe | Fits Most Standard Bottles

5761 Moms bought
₹59₹7925% Off
Rating
4.8
(118)
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)

MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)

High Protein Pregnancy Biscuits | Supports Healthy Placenta | Supports Fetal Development | Easy To Digest

3672 Moms bought
₹499₹64923% Off
Rating
4.3
(88)

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.